संदेश

News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

त्योंथर एसडीएम को हटाएं जाने अधिवक्ता संघ ने की मांग, अभद्रता का लगाया आरोप

चित्र
रीवा- जिले के त्योंथर में इन दिनों एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच जंग छिड़ गया है। अधिवक्ताओं ने रीवा कलेक्टर को पत्र लिखते हुए वर्तमान एसडीएम संजय जैन को हटाए जाने की मांग कर डाली है और ऐसा नहीं होने पर कार्य का बहिष्कार प्रदर्शन की चेतावनी दी है। दरअसल पूरा मामला 19 जुलाई का है जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता राजेंद्र गौतम द्वारा एसडीएम कार्यालय परिसर में पैरवी के दौरान अभद्रता पूर्वक व्यवहार किए जाने आरोप लगाया था। अब पूरे अधिवक्ता संघ ने एसडीएम संजय जैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर रीवा कलेक्टर को पत्र लिखते हुए वर्तमान एसडीएम को हटाए जाने की मांग हुई है। पत्र में अधिवक्ताओं ने यह भी कहा है कि एसडीएम मुख्यालय से बाहर रहकर प्रतिदिन आवागमन कर रहे हैं एवं समय पर न्याय नहीं मिलने सहित अन्य आरोप हैं। वहीं एसडीएम संजय जैन द्वारा पूरे मामले पर आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि ग्राम महेवा के बंटवारे का प्रकरण 15 जुलाई को प्राप्त हुआ था जिसमें नियम अनुसार ही कार्यवाही चल रही थी एवं गलत कार्य हेतु अनावश्यक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। अभद्रता को लेक...

यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया, कार्यवाही का नहीं कोई भय

चित्र
रीवा से चाकघाट सहित विभिन्न रूटों में दौड़ने वाली बसों में लगातार अव्यवस्थाएं बनी हुई है। यात्रियों से अभद्रता के साथ ही मनमाना किराया वसूला जा रहा है। वही बसों में भी विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं निर्मित हैं। बसों में क्षमता से अत्यधिक यात्रियों को बैठाने के साथ-साथ अन्य गाइडलाइनों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। बता दें कि एक रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों से शुल्क वसूलने हेतु बस संचालकों को आदेशित किया गया है। इसके बावजूद रीवा से चाकघाट 80 किलोमीटर की यात्रा पर डेढ़ सौ रुपए अथवा अधिक की राशि वसूली हो रही है। आरटीओ के अधिकारियों द्वारा वाहनों पर कार्यवाही का दावा कर रहे हैं परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है और यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गड़बड़ियों पर पर्दा डालने हेतु 500 से 1000 के बीच में बसों पर चालानी कार्यवाही कर जिम्मेदार रजिस्टर मेंटेन कर रहे हैं। जिसकी वजह से बस संचालकों में कार्यवाही को लेकर कोई भी भय नहीं है। अगर सचमुच इन गड़बड़ियों पर जिला प्रशासन नियंत्रण लाना चाहता है तो गुप्त रूप से स्वयं यात्रा कर ...

सोहानी थाना में वाहन चालक के रूप में कार्य कर रहें कमल शुक्ला की करंट लगने से हुई मौत, नारीबारी में घटित हुई घटना

चित्र
रीवा- त्योंथर के सोहागी थाना में वाहन चालक के रूप में कार्य कर रहे कमल शुक्ला का करंट के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। मामला प्रयागराज के नारीबारी का जहां गृह ग्राम पहुंचे कमल शुक्ला पिता महेशमणि शुक्ला उम्र करीब 34 वर्ष जो बुधवार को हादसे का शिकार हो गए। जहां स्थानीय थाना प्रभारी सहित स्टाफ द्वारा गृह ग्राम पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई और परिजनों का ढढस बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर महीनों से जल निगम की पाइपलाइन टूटी हुई थी एवं गड्ढा भी किया गया था जहां पानी की समस्या होने पर कमल शुक्ला द्वारा स्वयं मोटर पंप लगाने का प्रयास किया गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां परिजनों द्वारा इलाज हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। विज्ञापन :-

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 17 बैंक अधिकारियों को दिया नोटिस, यह वजह आई सामने

चित्र
रीवा- सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में रूचि न दिखाने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 17 वरिष्ठ बैंक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। जारी नोटिस के अनुसार अग्रणी बैंक प्रबंधक के पास सीएम हेल्पलाइन की 846 शिकायतें लंबित हैं। इनमें से अधिकतर सामान्य बैंकिंग प्रणाली में होने वाली असुविधाओं तथा बैंक अधिकारियों द्वारा आमजनों से उचित व्यवहार न किए जाने से संबंधित हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं के ऋण प्रकरणों से भी जुड़ी कई शिकायतें हैं। बैंक अधिकारी शिकायतकर्ता की परेशानी दूर करने तथा शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकृत करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं जिसके कारण सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में वित्त विभाग की स्थिति और जिले की स्थिति में विपरीत असर पड़ रहा है। इसलिए तीन दिन की समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की चेतावनी दी है। समय-सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए सक्षम अधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।   जारी अलग-अलग नोटिस के अनुसार अन्य बैंक अधिकारियों तथा शाखा प्रबंधकों के पास भी इसी तरह के सीएम हेल्पलाइ...

पांच सौ की रिश्वत लेने वाले डॉक्टर को 4 वर्ष की सजा

चित्र
रीवा- 500 रूपये की रिश्वत लेते पकड़े गए चिकित्सक पर आरोप सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने 4 वर्ष के कठोर कारावास और 5000 रूपये का अर्थदंड लगाया है। लोकायुक्त पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर के तत्कालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके गर्ग को 500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रकरण में विशेष न्यायालय में सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया गया है। आरोपी को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000 के अर्थदंड एवं धारा 13(1) डी, 13(2) में 4 वर्ष का सश्रम कारावास और 3000 का अर्थदंड लगाया है। आरोपी डॉक्टर वीके गर्ग के विरुद्ध शिकायतकर्ता रामयश तिवारी ने एमएलसी बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। जहां जांच के बाद लोकायुक्त टीम भेजी गई और रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। विज्ञापन :-

बदमाशों ने एटीएम बदलकर खाते से पार किये रूपये, मऊगंज पुलिस ने दर्ज किया मामला

चित्र
रीवा- मऊगंज में एटीएम बदलकर 40 हजार रूपये खाते से पार करने का मामला सामने आया है। एटीएम बूथ में मदद के पश्चात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दीपक शुक्ला उम्र 39 वर्ष के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एटीएम में पीड़ित के पैसे निकालने हेतु उक्त बदमाशों ने मदद किया था। जहां पासवर्ड की जानकारी होने पर कार्ड को आसानी से बदल कर दूसरा थमा दिया गया। पीड़ित को उक्त ठगी की जानकारी तब हुई जब घर पहुंचने पर मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज प्राप्त होने लगे। बता दे कि एटीएम बदलकर ठगी का मामला अक्सर प्रकाश में आता रहता है इसके बावजूद भी लोगों के अंदर जागरूकता नहीं आ रही और घटना के शिकार हो जाते हैं। विज्ञापन :-

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न उत्पादन का महत्व, किया जागरूक

चित्र
रीवा जिले सहित त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक द्वारा गांव-गांव पहुंचकर प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न उत्पादन को लेकर जन जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जहां पैदल मार्च व नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न उत्पादन को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। बता दे कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती तक चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत पार्टी के दिशा निर्देशों पर उक्त अभियान चल रहा है। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक के नेतृत्व में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ किसानों क्षेत्रीय लोगों के बीच में पहुंचकर प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न (मोटे अनाज) के महत्त्व एवं फायदे को बताया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रीय किसान भी प्रभावित होते नजर आ रहे हैं। अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक रूप से खेती के विभिन्न प्रकार और मोटे अनाज श्री अन्न के उत्पादन के पश्चात कम लागत पर मिलने वाले फायदे, विभिन्न देशों में निर्यात...

हाईवे की सर्विस लाइनों पर जिम्मेदारों की अनदेखी, खानापूर्ति से जनता त्रस्त

चित्र
रीवा- त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट नेशनल हाईवे-30 के विभिन्न हिस्सों में लगातार अव्यवस्थाएं निर्मित है। जहां आवागमन के दौरान क्षेत्र की जनता जनार्दन जिम्मेदारों को कोसते हुए भी नजर आते हैं। चाकघाट बघेड़ी हाईवे की सर्विस लाइनों एवं नालियों में साफ-सफाई का अभाव होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बता दे कि बारिश के दौरान हाईवे की मिट्टियों पर लगातार कटान हो रहा है जिसकी वजह से सर्विस लाइन की सड़कें मिट्टियों से ढकती हुई नजर आ रही है व कीचड़ भी निर्मित हो रहा है। निर्माण किए गए नालियों में कुछ जगहों की स्थिति इस प्रकार है कि कूड़े कचरे से पट चुकी है। हाईवे की खराब स्ट्रीट लाइटों की स्थिति जस की तस बनी हुई है एवं हाईवे में कंकड़ मिट्टियां का ढेर लगा हुआ है। आएं दिन सड़क हादसों के बावजूद हाईवे पर अव्यवस्थाएं निर्मित है। लोगों का कहना है कि इस अव्यवस्था पर ठेकेदार के साथ- साथ एमपीआरडीसी के अधिकारी भी दोषी है जो अव्यवस्था पर सुधार हेतु मॉनिटरिंग नहीं कर पा रहें है। आरोप है कि सिर्फ थोड़ी बहुत पेंटिंग, भूले भटकें साफ-सफाई, सड़कों पर चपटी लगाकर खानापूर्ति हो रही है और जनता जनार्दन की आंखों...