संदेश

New लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कलेक्टर सहित जिले के आला अधिकारियों ने त्योंथर क्षेत्र का किया भ्रमण, अव्यवस्था पर लगाई फटकार

चित्र
रीवा संभाग के आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर इलैयाराजा, एसपी राकेश कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आज त्योंथर तहसील के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भ्रमण किया गया एवं आगामी 31 मई तक लगाए गए संपूर्ण लॉकडाउन का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान त्योंथर, सोहागी, चंदई, चाकघाट पर बने कोविड केयर सेंटर, क्वॉरेंटाइन सेंटर, रेड जोन, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एमपी-यूपी बार्डर सीमा चाकघाट में पहुंचकर निरीक्षण किया व अव्यवस्थाओं पर फटकार लगाते हुए  आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। आपको बता दे कि कोविड-19 के बढ़ते केसो पर जिले भर में लॉकडाउन लगाते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों को सील कर दिया गया है व आवश्यक कार्यों पर ही छूट दी गई है एवं यूपी सीमा से एमपी में प्रवेश करने वाले लोगों को चिन्हित कर जांच पश्चात ही प्रवेश मिल रहा है हालांकि चाकघाट बॉर्डर चेक पोस्ट कर दर्जनों लोग बिना रोक-टोक,बिना चिहिन्त व बगैर जांच के भी प्रवेश कर रहे हैं... आईजी उमेश जोगा ने मीडिया से चर्चा के दौरान जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता कर्फ्यू का पालन किस तरह से किया जा रहा है और हमारे कर्मचारी किस तरह स...

कोरोना विस्फोट से त्योंथर में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा, पहुंचा 200 के पार

चित्र
रीवा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा 15 अप्रैल से लगाएं गए कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर लोगों को समझाइस देने के साथ-साथ उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए चालानी एवं अन्य कार्यवाही कर संक्रमण की चैन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, बावजूद त्योंथर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है आज 1 मई को त्योंथर में कोरोना संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ है जिसमें 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सामने आई है जिसके बाद क्षेत्र में पॉजिटिव लोगों की संख्या 230 के पार पहुंच चुकी है... मिली जानकारी के अनुसार अब तक 110 के करीब कोरोना संक्रमण से स्वास्थ भी हो चुंके है हालांकि मृतकों का आंकड़ा स्पष्ट नही हो सका है। बता दें कि त्योंथर के नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण का तेजी से फैलाव हो रहा है जिसके बाद अंजोरा, चंदई, बराखुर्द, सोहागी सहित 5 ग्राम पंचायतों को रेड जोन घोषित कर सील करने की कार्यवाही की गई और मॉनिटरिंग हेतु कर्मचारियों की तैना...