संदेश

सफलता की कहानी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विन्ध्य की प्रतिभाशालिनी बेटी शिवी ने लिखी इसरो की भविष्य गाथा, पढ़े सफलता की कहानी

चित्र
रीवा।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद इसरो द्वारा राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय आगामी 10 वर्षों में इसरो के विकास की संभावनाएं तथा उपलब्धियां थी। रीवा की प्रतिभाशालिनी बेटी शिवी शुक्ला ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार निबंध लिखकर सातवां स्थान प्राप्त करने में सफलता पायी। शिवी ने बताया कि उन्होंने इसरो द्वारा भारत में अब तक किये गये अंतरिक्ष अनुसंधान के कार्यों को आधार बनाकर उसकी आगामी 10 वर्षों की सफलताओं की कहानी लिखी। अमेरिका, रूस तथा चीन जैसे देशों की अंतरिक्ष प्रणाली से भारत के अंतरिक्ष विकास की तुलना करते हुए कम लागत में अंतरिक्ष में सफल अभियान के संबंध में इसरो की संभावनाओं को व्यक्त किया। निबंध में चंन्द्रयान तथा मंगलयान के संबंध में भी तथ्यपूर्ण जानकारियां दी गई। इसरो द्वारा 100 से अधिक सेटेलाइट को एक साथ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने तथा उपग्रह प्रक्षेपण की व्यावसायिक सफलता की संभावनाएं भी निबंध में रेखांकित की गई... जिसकी सराहना इसरो की टीम द्वारा की गई। शिवी शुक्ला रीवा की रहने वाली हैं। उनके पिता त्रिभुवन प्रसाद शुक्ला शासकीय हाई स्कूल सु...