कल त्योंथर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, यह है वजह
रीवा। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व विभिन्न राजनीतिक दलों ने कमर कसना प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं द्वारा जमीनी स्तर को मजबूत करने हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है। चुनाव से पूर्व जनता जनार्दन की समस्याओं पर आवाज उठाना और भ्रष्टाचार विकास के मुद्दों को लेकर जन-जन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह 12 मार्च को त्योंथर में आ रहें है। बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 10 मार्च को सतना पहुंचे थे जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के बीच बैठक करते हुए उनके अंदर ऊर्जा भरने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही चुनाव की रणनीति तैयारियों एवं स्थिति से रूबरू हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रीवा जिले में आज कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सभा को संबोधित करना है। वही कल 12 मार्च को 10 बजे के करीब मनगवां में निर्धारित बैठक में शामिल होने के पश्चात दोपह...