संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के खाते में डाले गये 400 करोड़ रूपये की राशि पर रीवा जिले के 1 लाख से अत्यधिक किसानों हुए लाभान्वित

चित्र
रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के 20 लाख किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 400 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस योजना के तहत रीवा जिले के एक लाख नब्वे हजार बारह किसानों को भी दो-दो हजार रूपये दूसरी किश्त की राशि खाते में अंतरित हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया तथा उन्होंने जिलों के किसानों से संवाद भी स्थापित किया। रीवा जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड तथा ग्राम स्तर पर भी मुख्यमंत्री के प्रसारण को देखा गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रीचौहान ने कहा कि सभी के सहयोग से समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण होगा तथा हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में अग्रणी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि के साथ फसल बीमा एवं राहत राशि की भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में किसानों की सरकार है। किसानों के लिये कोल्ड स्टोरेज व वेयर हाउस निर्माण के कार्य प्राथमिकता से कराये जायेंगे। उन्होंने किसान कानून को किस...

चोरी की बारदात को अंजाम देन से पहले टोली को अमहिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

चित्र
रीवा। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल को मिली बड़ी सफलता, दिनांक 29.01.21 को मुखबिर की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने अर्जुन नगर ग्राउंड में स्टाफ के साथ घेरा बंदी कर चोरो की टोली को अंजाम देने से पहले ही उनके हतियार के साथ पकड़ा है जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 38/21धारा 401 ipc कायम कर न्यायालय से जेल भेज दिया गया... पकड़े गये आरोपियों में अमन मंसूरी पिता सहीद मंसूरी, अनस अंसारी पिता अनीश अंसारी निवासी अमहिया बड़ी दरगाह व निखिल साकेत पिता हरिशंकर साकेत निवासी गल्ला मंडी, छोटू कोल पिता पप्पू कोल निवाड़ी ग्राम मनकहरी रीवा... जिनके  कब्जे से लोहे के रॉड, गाड़ी की चाभियां एवं घर के ताले की चाभियां, हतोड़ी, पेचकस, टॉर्च आदि बरामद किये गये है... उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल, उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल, आर. श्यामलाल पाठक, पीयूष मिश्र, मकरध्वज तिवारी, विक्रम वर्मा एवं सैनिक पारस नाथ तिवारी शामिल है। विज्ञापन :----------------...

भिक्षुकों के साथ दुर्व्यवहार पर मुख्यमंत्री ने जतायी नाराजगी, नगर निगम उपायुक्त निलंबित

चित्र
भोपाल। इंदौर में भिक्षुकों के साथ हुए व्यवहार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए इस संबंध में जिला प्रशासन को दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही के निर्देश थे... मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम के उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है व दो अन्य नगर निगम कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है... उल्लेखनीय है कि इंदौर शहर में कड़ी ठंड को देखते हुए भिक्षुकों को रैन बसेरा में शिफ़्ट करने के निर्देश दिए गए थे एवं इस कार्य का सुपर विजन करने के लिए नगर निगम के उपायुक्त प्रताप सोलंकी को ज़िम्मेदारी दी गई थी... श्री सोलंकी द्वारा कार्य में लापरवाही की गई और लापरवाही पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें इंदौर से बाहर पदस्थ करने के निर्देश दिए गए हैं... नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि ठंड को देखते हुए भिक्षुकों को पूरी संवेदनशीलता के साथ रैन बसेरा में शिफ़्ट करने के निर्देश दिए गए थे... यह देखा गया था कि अनेक स्थानों पर भिक्षुक ठण्ड में रात बिता रहे हैं नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति मानवीय पहल करते हुए उन्हें सु...

चाकघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार जारी है कोविड वैक्सीन का टीकाकरण

चित्र
रीवा। 2020 में आए कोरोना वायरस के प्रकोप ने जहां हर क्षेत्र को प्रभावित किया है... वही 2021 एक नई उम्मीद और एक नई ऊर्जा के साथ सामने आया है... भारत के वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन तैयार करने के उपरांत टीकाकरण का भी कार्य चालू कर दिया है... इसी तारतम्य में त्योंथर के चाकघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पिछले 2 दिनों से लगातार जारी है कोविड वैक्सीन के टीकाकरण का कार्य... जिसमें 100 से अत्यधिक लोगों ने टीका लगवाया है बता दे कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास के कर्मचारियों को लगाया जा रहा है यह कोविड वैक्सीन... उपस्थित कोविड प्रभारी डॉ. विवेक शुक्ला द्वारा बताया गया कि टीकाकरण हेतु किसी भी प्रकार से कोई भी दबाव नहीं बनाया जा रहा है जो भी चयनित व्यक्ति हॉस्पिटल पहुंच रहे है उनका वेरिफिकेशन कर टीका लगाया जा रहा है... कोविड वैक्सीन को लेकर उपस्थित सीएचओं निधी कुशवाहा द्वारा आम लोगों के लिए मैसेज देते हुए कहां गया कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए... टीकाकरण का कार्य कर रही ANM वंदना गुप्ता द्वारा बताया गया कि टीकाकरण के बाद किसी को भी किसी भी प्रकार...

जवा जनपद के सीईओ अरुण कुमार भरद्वाज ने त्योंथर जनपद का संभाला अतिरिक्त प्रभार, पंचायत सचिव को जारी किया कार्यवाही की नोटिस

चित्र
रीवा। त्योंथर जनपद के सीईओ का स्थानांतरण होने के बाद कार्यालय का अतिरिक्त दायित्व जवा जनपद के सीईओ अरुण कुमार भारद्वाज को सौंपा गया है... जिसके बाद आज अरुण कुमार भारद्वाज द्वारा त्योंथर जनपद कार्यालय में पहुंच अतिरिक्त प्रभार ले ली है और लापरवाह लोगों पर कार्यवाही करना भी शुरू कर दिया है... आपको बता दें कि प्रभारी CEO अरुण कुमार भारद्वाज ने त्योंथर जनपद का प्रभार संभाला ही था कि नौबस्ता पंचायत के निवासी बादल तिवारी जो दोनों पैरों से पूर्णतः दिव्यांग है उसने CEO से फरियाद लगाई की वो 4 वर्षो से पेंशन एवं अन्य सुविधाओं के लिए सचिव के पास चक्कर काट रहा है पर सचिव द्वारा आज तक पेंशन में नाम नही जोड़ा गया और न ही उसे किसी भी प्रकार से दिव्यांग योजना का लाभ सचिव द्वारा दिया गया... जिस पर CEO ने गंभीरता दिखाते हुए सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के अंदर जवाब मांगा है एवं संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्यवाही की बात कही है... आपको यह भी बता दें कि त्योंथर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में यही हाल है शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्र व्यक्ति को वंचित रखा जा रहा है और पैसे लेकर अपात्रों को लाभ दि...

गणतंत्र दिवस पर रीवा कलेक्टर ने जिले के तेजतर्रार व दबंग कार्यशैली से पहचाने जाने वाले थाना प्रभारी का किया सम्मानित

चित्र
रीवा। जिले के थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सकारात्मक कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री, कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में कर्मचारी/अधिकारियों को सम्मानित किया गया। ऐसे में रीवा जिले के सोहागी थाने में पदस्थ दबंग एवं तेजतर्रार उप निरीक्षक पवन शुक्ला को जिले भर में सर्वाधिक कोरेक्स, गाँजा एनडीपीएस एक्ट के तहत सर्वाधिक कार्यवाही करने के उपलक्ष्य में रीवा कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कमिश्नर राजेश जैन, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने प्रशस्ति पत्र देकर सोहागी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पवन शुक्ला को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया है। प्रशस्ति पत्र पाकर उपनिरीक्षक पवन शुक्ला ने अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री शुक्ला ने कहा कि आप सबके मार्गदर्शन व नेतृत्व में हम लगातार अपराध व आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए दिन रात तत्पर रहेंगे। पवन शुक्ला को सम्मानित किए जाने पर सोहागी थाना क्षेत्र ...

त्योंथर में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

चित्र
रीवा। त्योंथर में 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विभिन्न सरकारी संस्थानों व विद्यालयों में ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई... इसी तारतम्य में आज क्षेत्र के जमुनिया स्थित श्रीरावेन्द्र सिंह विद्यालय में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया... कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया... मुख्य अतिथि श्रीद्विवेदी ने छात्रों को मेहनत करने और बड़ो का सम्मान कर उनसे सीख लेने सहित माता-पिता का सम्मान करने को कहां... विशिष्ट अतिथि बीएल सिहं पूर्व प्राचार्य ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की बात कही... कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रचार्य समरजीत सिंह ने किया साथ ही सभी अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया... इस अवसर पर बीएल सिंह पूर्व प्राचार्य सूती, इन्द्रसेन सिंह, लल्ला सिंह, बबऊ सिंह, जेबी सिंह पटहट, केबी सिंह, रोहणी प्रसाद सिंह सहित विद्यालय के संचालक राकेश सिहं, शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, सतेन्द्र सिह, राकेश सिह, अजीत सिह, अजय यादव, धीरज सिह, रजनीश बर्मा, सोनकुमार यादव, रूमन सिंह, शिवानी...