संदेश

बदमाशों ने एटीएम बदलकर खाते से पार किये रूपये, मऊगंज पुलिस ने दर्ज किया मामला

चित्र
रीवा- मऊगंज में एटीएम बदलकर 40 हजार रूपये खाते से पार करने का मामला सामने आया है। एटीएम बूथ में मदद के पश्चात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दीपक शुक्ला उम्र 39 वर्ष के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एटीएम में पीड़ित के पैसे निकालने हेतु उक्त बदमाशों ने मदद किया था। जहां पासवर्ड की जानकारी होने पर कार्ड को आसानी से बदल कर दूसरा थमा दिया गया। पीड़ित को उक्त ठगी की जानकारी तब हुई जब घर पहुंचने पर मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज प्राप्त होने लगे। बता दे कि एटीएम बदलकर ठगी का मामला अक्सर प्रकाश में आता रहता है इसके बावजूद भी लोगों के अंदर जागरूकता नहीं आ रही और घटना के शिकार हो जाते हैं। विज्ञापन :-

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न उत्पादन का महत्व, किया जागरूक

चित्र
रीवा जिले सहित त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक द्वारा गांव-गांव पहुंचकर प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न उत्पादन को लेकर जन जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जहां पैदल मार्च व नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न उत्पादन को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। बता दे कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती तक चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत पार्टी के दिशा निर्देशों पर उक्त अभियान चल रहा है। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक के नेतृत्व में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ किसानों क्षेत्रीय लोगों के बीच में पहुंचकर प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न (मोटे अनाज) के महत्त्व एवं फायदे को बताया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रीय किसान भी प्रभावित होते नजर आ रहे हैं। अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक रूप से खेती के विभिन्न प्रकार और मोटे अनाज श्री अन्न के उत्पादन के पश्चात कम लागत पर मिलने वाले फायदे, विभिन्न देशों में निर्यात...

हाईवे की सर्विस लाइनों पर जिम्मेदारों की अनदेखी, खानापूर्ति से जनता त्रस्त

चित्र
रीवा- त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट नेशनल हाईवे-30 के विभिन्न हिस्सों में लगातार अव्यवस्थाएं निर्मित है। जहां आवागमन के दौरान क्षेत्र की जनता जनार्दन जिम्मेदारों को कोसते हुए भी नजर आते हैं। चाकघाट बघेड़ी हाईवे की सर्विस लाइनों एवं नालियों में साफ-सफाई का अभाव होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बता दे कि बारिश के दौरान हाईवे की मिट्टियों पर लगातार कटान हो रहा है जिसकी वजह से सर्विस लाइन की सड़कें मिट्टियों से ढकती हुई नजर आ रही है व कीचड़ भी निर्मित हो रहा है। निर्माण किए गए नालियों में कुछ जगहों की स्थिति इस प्रकार है कि कूड़े कचरे से पट चुकी है। हाईवे की खराब स्ट्रीट लाइटों की स्थिति जस की तस बनी हुई है एवं हाईवे में कंकड़ मिट्टियां का ढेर लगा हुआ है। आएं दिन सड़क हादसों के बावजूद हाईवे पर अव्यवस्थाएं निर्मित है। लोगों का कहना है कि इस अव्यवस्था पर ठेकेदार के साथ- साथ एमपीआरडीसी के अधिकारी भी दोषी है जो अव्यवस्था पर सुधार हेतु मॉनिटरिंग नहीं कर पा रहें है। आरोप है कि सिर्फ थोड़ी बहुत पेंटिंग, भूले भटकें साफ-सफाई, सड़कों पर चपटी लगाकर खानापूर्ति हो रही है और जनता जनार्दन की आंखों...

चाकघाट में बेसहारा गोवंश के रखरखाव हेतु अस्थाई बाड़ा निर्माण की बनी सहमति, श्री राम कथा एवं गौ महिमा से लोग हुए प्रेरित

चित्र
रीवा। त्योंथर के चाकघाट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बेसहारा गौवंशों के रखरखाव हेतु अस्थाई रूप से बड़ा निर्माण हेतु सहमति बनाई गई है। जहां अस्थाई बाड़े में खर्च होने वाले धन की पूरी जिम्मेदारी नगरवासियों के सहयोग से पूर्ण होगा। उक्त सहमति एक सामूहिक चर्चा के दौरान पूज्य महंत भरत शरण जी महाराज एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कौशलेश तिवारी (तिवारी लाल), नगर परिषद अध्यक्ष विभव जायसवाल, श्रीरामलीला एवं धर्मादा कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल केशरवानी, विंध्य किसान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौसेवक डॉक्टर रोहित तिवारी, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सतीश गुप्ता, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय केशरवानी, गौसेवक कृष्ण कुमार केसरवानी, अरुण मिश्रा, चिंटू केशरवानी, चुन्नू सिंह, दुर्गेश द्विवेदी सहित अन्य सामाजिक लोगों की उपस्थिति पर हुई है। वहीं अस्थाई बाड़े का निर्माण पूर्व में टोल प्लाजा निर्माण हेतु चिन्हित किए गए स्थल टीन सेट के नीचे संचालित होगा जो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आता है। जहां सिर्फ नगर परिषद क्षेत्र के बेसहारा गौवंश के भोजन, रखरखाव, उपचार जैसी पूरी व्यवस्था बनाई जाएगी। बता दे कि नगर परिषद क्षेत्र अ...

चाकघाट गौरा सीमा के सुनसान इलाके में जीवित अवस्था में मिली नवजात बच्ची, मचा हड़कंप

चित्र
रीवा- मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश की सीमा चाकघाट गौरा मार्ग स्थित सड़क के किनारे जीवित अवस्था में नवजात बच्चीं मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों को उक्त विषय में जानकारी मिलते ही दोनों सीमाओं के पुलिस को सूचना दी गई। बता दे कि सूनसान इलाका व सड़क किनारे लावारिस हालत में नवजात बच्चीं मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और जैसे-जैसे लोगों के कान तक जानकारियां जा रही मौके पर भीड़ एकत्रित हो रहा है। सूचना मिलने के पश्चात चाकघाट थाना प्रभारी अभिषेक पटेल अपने टीम के साथ पहुंच गए हैं एवं मामला उत्तरप्रदेश सीमा की होने से नारीबारी पुलिस का इंतजार करते हुए नारीबारी पुलिस को किया गया सुपुर्द और अब शुरू होगी आगे की जांच पड़ताल कार्रवाई। विज्ञापन :-