चाकघाट गौरा सीमा के सुनसान इलाके में जीवित अवस्था में मिली नवजात बच्ची, मचा हड़कंप
रीवा- मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश की सीमा चाकघाट गौरा मार्ग स्थित सड़क के किनारे जीवित अवस्था में नवजात बच्चीं मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों को उक्त विषय में जानकारी मिलते ही दोनों सीमाओं के पुलिस को सूचना दी गई। बता दे कि सूनसान इलाका व सड़क किनारे लावारिस हालत में नवजात बच्चीं मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और जैसे-जैसे लोगों के कान तक जानकारियां जा रही मौके पर भीड़ एकत्रित हो रहा है। सूचना मिलने के पश्चात चाकघाट थाना प्रभारी अभिषेक पटेल अपने टीम के साथ पहुंच गए हैं एवं मामला उत्तरप्रदेश सीमा की होने से नारीबारी पुलिस का इंतजार करते हुए नारीबारी पुलिस को किया गया सुपुर्द और अब शुरू होगी आगे की जांच पड़ताल कार्रवाई।
विज्ञापन :-
ईशू जी आप बहुत अच्छे कार्य कर रहे हों जो कि अपने त्योथर की खबर सब के पास पहुंच जाती हैं
जवाब देंहटाएंबहुत- बहुत धन्यवाद
हटाएं