संदेश

कमांडो एक बार फिर विद्युत विभाग को घेरने की तैयारी में जुटे, सौंपा ज्ञापन

चित्र
युवा पत्रकार ईशू केशरवानी की कलम से ✍️ रीवा। जिले के त्योंथर रायपुर सब स्टेशन अंतर्गत निर्मित बिजली की समस्याओं को लेकर कमांडो अरुण गौतम एक बार पुनः विद्युत विभाग को घेरने की तैयारी में जुट गए... मिली जानकारी के अनुसार घेराव के संबंध में बीते सोमवार को समस्याओं के साथ चेतावनी पत्र एसडीएम के नाम तहसीलदार बी.डी. नामदेव को सौंप दिया है... बता दे कि एक माह पूर्व भी समाजसेवी कमांडो अरुण गौतम के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने रायपुर मोड़ स्थित सड़क पर चक्का जाम कर दिया था एवं 24 घंटे बाद ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात और आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ था, ज्ञापन में कमांडो अरुण कुमार गौतम ने आरोप लगाया है कि उक्त आश्वासन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है जिसको लेकर एक बार पुनः 18 अक्तूबर को विद्युत विभाग कार्यालय त्योंथर में धरना प्रदर्शन के लिए एकत्रित हो रहे हैं। ज्ञापन में मुख्य रूप से रायपुर सोनौरी के सब स्टेशन की क्षमता 5 एमबीए से बढ़ाकर 8 एमबीए करने के साथ ही जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने एवं विद्युत संबंधित निराक...

व्यापार मंडल के गठन हेतु कल होगी बैठक, नगर के सभी छोटे बड़े व्यापारियों को किया आमंत्रित

चित्र
त्योंथर- चाकघाट नगर में व्यापार मंडल के गठन हेतु बीते कई दिनों से चर्चाएं हो रही हैं जिसमें व्यापारी बंधु काफी उत्साहित दिख रहे हैं... इससे पूर्व भी गठन हेतु बैठक हो चुकी है परंतु अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का चयन अभी तक नहीं हो सका है... विभिन्न पहलुओं में व्यापारियों के हित में उम्मीदवारों के चयन हेतु विस्तार से चर्चा हो रही थी... इसी तारतम्य कल दिनांक 19 सितंबर को शाम 7:30 बजे के करीब व्यापार मंडल के गठन हेतु हनुमान मंदिर चाकघाट में बैठक बुलाई गई है जिसमें नगर के समस्त छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है जिसमे सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सके... बता दें कि चाकघाट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 750 के करीब छोटे बड़े दुकानदार शामिल हैं जिनके निर्णय अनुसार पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। विज्ञापन :----------------------------------

जन नेता पंडित रमाकान्त तिवारी की प्रथम पुण्य तिथि कल 17 सितम्बर को

चित्र
त्योंथर क्षेत्र से विधायक चुनकर म0प्र0 शासन के कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय करने वाले  चाकघाट के लोकप्रिय जन नेता पं0 रमाकान्त तिवारी जी की प्रथम पुण्य तिथि 17 सितम्बर 2021 को उनके गृह ग्राम चाकघाट में मनायी जाएगी। इस आयोजन में मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम जी सहित विन्ध्य क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ राजनेता एवं प्रमुख लोग उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित करेंगे।  त्योंथर क्षेत्र के लोकप्रिय जन नेता को प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए समूचे क्षेत्र के लोग पहुँचेंगे। स्मृति-शेष पं0 रमाकान्त तिवारी जी एक साधारण किसान परिवार से राजनीति में  आकर गरीबों की पीड़ा समझी और कृषक नेता के रूप में कृषि उपज मण्डी समिति चाकघाट के अध्यक्ष बनें। उसके प्श्चात त्योंथर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापक स्तर पर जन आन्दोलन करके शासन-प्रशासन का ध्यान इस क्षेत्र की समस्या के निदान हेतु आकृष्ट कराया। त्योंथर क्षेत्र उ0प्र0 की सीमा से लगें होने के कारण दस्यु समस्या से ग्रसित था। हत्या,डकैती,अपहरण,लूट-पाट,करने वाले  अपराधियों का खुला विरोध करने एवं दस्यु-उन्मूल...

त्योंथर के रायपुर सब स्टेशन में निर्मित बिजली की समस्याओं पर चक्का जाम की चेतावनी

चित्र
त्योंथर - त्योंथर के रायपुर सोनौरी सब स्टेशन अंतर्गत निर्मित बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय लोग अब आक्रोशित होते हुए नजर आ रहे हैं। बिजली से संबंधित उत्पन्न समस्याओं के बारे में शिकायत एवं अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद सुधार न होने पर चक्का जाम करने को विवश हो गए हैं। इसी संबंध में कमांडो सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी अरुण कुमार गौतम द्वारा त्योंथर एसडीएम व बिजली विभाग के डीई को क्षेत्र में निर्मित 4 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपते हुए रायपुर सब स्टेशन अंतर्गत समस्याओं को 48 घंटे में निराकरण की मांग की है एवं समस्याओं के निराकरण न होने पर रायपुर सब स्टेशन का घेराव सहित 4 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनी दी है। अरुण गौतम द्वारा ज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि रायपुर सब स्टेशन अंतर्गत कई ग्रामों में 3 दर्जन के करीब ट्रांसफार्मर जले हुए हैं जिन्हें लंबे समय से नहीं बदला गया है। लगातार शिकायत की जा रहे हैं परंतु नए ट्रांसफार्मर नहीं लग रहे हैं। रायपुर सब स्टेशन पावर ट्रांसफॉर्मर 5 एमबीए के होने के कारण अत्यधिक लोड पड़ता है जिसे 8 एमबीए किए जाने की मांग काफी समय स...

त्योंथर के सरुई पंचायत पर लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप, जांच हेतु वर्षों से लगाई जा रही गुहार

चित्र
रीवा - त्योंथर के ग्राम पंचायत सरुई में शासन की योजनाओं पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिस पर ग्रामीणों ने आवाज उठाते हुए जांच की मांग करी जा रही है। आरोप है कि सरपंच सचिव एवं सहायक सचिव सहित अन्य लोगों की मिलीभगत से लाखों का गोलमाल किया गया है। मामले पर ग्रामीणों द्वारा वर्ष 2017 से जांच की मांग उठाई जा रही है परंतु उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। दिलीप कुमार सिंह, रवि सिंह, तिलक राज यादव, रणवीर यादव द्वारा जनपद सीईओ को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में 600 से अधिक शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए हैं व जमीनी हकीकत में दिखाई नहीं दे रहा है। इसी प्रकार वृक्षारोपण में सात लाख रुपये, पंचायत भवन के मरम्मत के नाम 4 लाख रुपये, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, मेढ़ बाधन, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरुई के नवीन भवन निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय मनरेगा योजना, आवास योजना, चबूतरा निर्माण, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रा दिवस, गांधी जयंती के अवसर पर मिष्ठान आदि का फर्जी बिल लगाकर, गुणवत्ता विहीन कार्य करवाने सहित अन्य कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगा...