त्योंथर के सरुई पंचायत पर लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप, जांच हेतु वर्षों से लगाई जा रही गुहार
रीवा- त्योंथर के ग्राम पंचायत सरुई में शासन की योजनाओं पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिस पर ग्रामीणों ने आवाज उठाते हुए जांच की मांग करी जा रही है। आरोप है कि सरपंच सचिव एवं सहायक सचिव सहित अन्य लोगों की मिलीभगत से लाखों का गोलमाल किया गया है। मामले पर ग्रामीणों द्वारा वर्ष 2017 से जांच की मांग उठाई जा रही है परंतु उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। दिलीप कुमार सिंह, रवि सिंह, तिलक राज यादव, रणवीर यादव द्वारा जनपद सीईओ को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में 600 से अधिक शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए हैं व जमीनी हकीकत में दिखाई नहीं दे रहा है। इसी प्रकार वृक्षारोपण में सात लाख रुपये, पंचायत भवन के मरम्मत के नाम 4 लाख रुपये, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, मेढ़ बाधन, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरुई के नवीन भवन निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय मनरेगा योजना, आवास योजना, चबूतरा निर्माण, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रा दिवस, गांधी जयंती के अवसर पर मिष्ठान आदि का फर्जी बिल लगाकर, गुणवत्ता विहीन कार्य करवाने सहित अन्य कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले पर जनपद के नवागत सीईओ राहुल पांडे द्वारा कहा गया कि गड़बड़ी का यह गंभीर मामला संज्ञान पर आया है जिसपर जांच हेतु पूर्व से ही एक टीम गठित थी उनसे तीन दिवस पर रिपोर्ट मांगी गई है व संतोषजनक रिपोर्ट ना मिलने पर दूसरी टीम से जांच करवाने सहित मौके का स्वंय निरीक्षण करने को कहा है।
दिव्यांगों को नहीं मिल रहा लाभ
ग्राम पंचायत सरुई में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि दिव्यांगों को भी शासन की योजनाओं से वंचित किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बुद्धि लाल गुप्ता पिता जगदीश गुप्ता जो पूरी तरह से दिव्यांग हैं एवं प्रमाण पत्र होने के बावजूद पेंशन सहित अन्य महत्वकांक्षी योजना से वंचित है। ग्राम पंचायत में विधवा पेंशन सहित विभिन्न कार्यों के लिए ग्रामीण चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन----------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें