संदेश

त्योंथर एसडीएम को हटाएं जाने अधिवक्ता संघ ने की मांग, अभद्रता का लगाया आरोप

चित्र
रीवा- जिले के त्योंथर में इन दिनों एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच जंग छिड़ गया है। अधिवक्ताओं ने रीवा कलेक्टर को पत्र लिखते हुए वर्तमान एसडीएम संजय जैन को हटाए जाने की मांग कर डाली है और ऐसा नहीं होने पर कार्य का बहिष्कार प्रदर्शन की चेतावनी दी है। दरअसल पूरा मामला 19 जुलाई का है जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता राजेंद्र गौतम द्वारा एसडीएम कार्यालय परिसर में पैरवी के दौरान अभद्रता पूर्वक व्यवहार किए जाने आरोप लगाया था। अब पूरे अधिवक्ता संघ ने एसडीएम संजय जैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर रीवा कलेक्टर को पत्र लिखते हुए वर्तमान एसडीएम को हटाए जाने की मांग हुई है। पत्र में अधिवक्ताओं ने यह भी कहा है कि एसडीएम मुख्यालय से बाहर रहकर प्रतिदिन आवागमन कर रहे हैं एवं समय पर न्याय नहीं मिलने सहित अन्य आरोप हैं। वहीं एसडीएम संजय जैन द्वारा पूरे मामले पर आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि ग्राम महेवा के बंटवारे का प्रकरण 15 जुलाई को प्राप्त हुआ था जिसमें नियम अनुसार ही कार्यवाही चल रही थी एवं गलत कार्य हेतु अनावश्यक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। अभद्रता को लेक...

एमपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल त्योंथर का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम, दी बधाई

चित्र
रीवा- एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं का गत दिवस परिणाम घोषित किया जा चुका है। जिले के कई छात्र-छात्राओं ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर अपना परचम लहराया है। इसके साथ ही विद्यालय, परिवार, क्षेत्र का नाम रोशन कर सबको गौरवांवित करने वाला पल दिया। इसी कड़ी में त्योंथर सिविल अस्पताल मार्ग में संचालित एमपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण रहे हैं। बता दें कि कक्षा 10वीं में तेजस सिंह 95.6%, राजेश्वर यादव 95.4%, गौरव सोनकर 94.02%, सुधांशु शुक्ला 92.6%, जान्हवी गुप्ता 92.4%, अनुराग गुप्ता 90.8%, श्रेया शुक्ला 90%,  कक्षा 12वीं में कुशाग्र पांडे द्वारा 87.6%, सृष्टि शुक्ला 87%, संध्या शुक्ला 86%, सत्येंद्र यादव80.4%, कक्षा 8वीं में उवैद खान 94%, अहम नामदेव 93%, अरनव यादव 92.5%, कोमल शुक्ला 91.5 प्रतिशत, शिवांगी पांडे 91.16%, प्रिया तिवारी 90.88 प्रतिशत, कक्षा 5वीं में किरन पांडे 90%, मानसी सिंह 88%, अयान खान 86%, कशिष गौतम 86%, सन्वि पांडे 85.5% अंक हासिल किया। इसी प्रकार से कई अन्य छात्र-छात्...

यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया, कार्यवाही का नहीं कोई भय

चित्र
रीवा से चाकघाट सहित विभिन्न रूटों में दौड़ने वाली बसों में लगातार अव्यवस्थाएं बनी हुई है। यात्रियों से अभद्रता के साथ ही मनमाना किराया वसूला जा रहा है। वही बसों में भी विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं निर्मित हैं। बसों में क्षमता से अत्यधिक यात्रियों को बैठाने के साथ-साथ अन्य गाइडलाइनों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। बता दें कि एक रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों से शुल्क वसूलने हेतु बस संचालकों को आदेशित किया गया है। इसके बावजूद रीवा से चाकघाट 80 किलोमीटर की यात्रा पर डेढ़ सौ रुपए अथवा अधिक की राशि वसूली हो रही है। आरटीओ के अधिकारियों द्वारा वाहनों पर कार्यवाही का दावा कर रहे हैं परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है और यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गड़बड़ियों पर पर्दा डालने हेतु 500 से 1000 के बीच में बसों पर चालानी कार्यवाही कर जिम्मेदार रजिस्टर मेंटेन कर रहे हैं। जिसकी वजह से बस संचालकों में कार्यवाही को लेकर कोई भी भय नहीं है। अगर सचमुच इन गड़बड़ियों पर जिला प्रशासन नियंत्रण लाना चाहता है तो गुप्त रूप से स्वयं यात्रा कर ...

सोहानी थाना में वाहन चालक के रूप में कार्य कर रहें कमल शुक्ला की करंट लगने से हुई मौत, नारीबारी में घटित हुई घटना

चित्र
रीवा- त्योंथर के सोहागी थाना में वाहन चालक के रूप में कार्य कर रहे कमल शुक्ला का करंट के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। मामला प्रयागराज के नारीबारी का जहां गृह ग्राम पहुंचे कमल शुक्ला पिता महेशमणि शुक्ला उम्र करीब 34 वर्ष जो बुधवार को हादसे का शिकार हो गए। जहां स्थानीय थाना प्रभारी सहित स्टाफ द्वारा गृह ग्राम पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई और परिजनों का ढढस बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर महीनों से जल निगम की पाइपलाइन टूटी हुई थी एवं गड्ढा भी किया गया था जहां पानी की समस्या होने पर कमल शुक्ला द्वारा स्वयं मोटर पंप लगाने का प्रयास किया गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां परिजनों द्वारा इलाज हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। विज्ञापन :-

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 17 बैंक अधिकारियों को दिया नोटिस, यह वजह आई सामने

चित्र
रीवा- सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में रूचि न दिखाने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 17 वरिष्ठ बैंक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। जारी नोटिस के अनुसार अग्रणी बैंक प्रबंधक के पास सीएम हेल्पलाइन की 846 शिकायतें लंबित हैं। इनमें से अधिकतर सामान्य बैंकिंग प्रणाली में होने वाली असुविधाओं तथा बैंक अधिकारियों द्वारा आमजनों से उचित व्यवहार न किए जाने से संबंधित हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं के ऋण प्रकरणों से भी जुड़ी कई शिकायतें हैं। बैंक अधिकारी शिकायतकर्ता की परेशानी दूर करने तथा शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकृत करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं जिसके कारण सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में वित्त विभाग की स्थिति और जिले की स्थिति में विपरीत असर पड़ रहा है। इसलिए तीन दिन की समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की चेतावनी दी है। समय-सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए सक्षम अधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।   जारी अलग-अलग नोटिस के अनुसार अन्य बैंक अधिकारियों तथा शाखा प्रबंधकों के पास भी इसी तरह के सीएम हेल्पलाइ...