त्योंथर विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया बिल पर ट्रैक्टर किए जब्त
रीवा। विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इन दिनों चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बकाया बिलों पर लगातार कार्रवाई बढ़ते क्रम की ओर है। जिलेभर के साथ ही त्योंथर में कार्यपालन अभियंता अल्पा ठाकुर के निर्देश पर बकाया बिलों पर कनेक्शन काटने के साथ ही संपत्तियों की कुर्की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में निद्दूरा गांव में दयाशंकर सिंह बकाया बिल राशि 82821 रूपये और ग्राम अतरसुई हर्षनारायण दुबे बकाया राशि 80856 रूपये होने के पश्चात विद्युत विभाग द्वारा नोटिस दिये जाने के उपरांत भी राशि जमा नही की गई। जहां सोमवार को विद्युत विभाग की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई करते हुए दोनों बड़े बकायादारों के दो ट्रैक्टर जब्त किया गया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन :-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें