चाकघाट के बघेड़ी में युवती की मिली अधजली लाश, 7 मई को होनी थी शादी, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप
रीवा। चाकघाट थाना क्षेत्र के बघेड़ी में युवती की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है... पूरी घटना क्रम देर रात की बताई गई है जहां बीते शाम शौच के लिए घर से निकली युवती का घर के ही नजदीक 200 मीटर पर एक सुखे तालाब के किनारे आग लगी पैरा में अधजली लाश मिली है एवं नजदीक में युवती का चप्पल मोबाइल वगैरा भी बरामद किया है... मृतिका की पहचान चाकघाट वार्ड क्र.14 निवासी प्रीती हरिजन पिता पन्ना हरिजन उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है... सूचना पर पहुंची चाकघाट पुलिस द्वारा आज घंटो एफएसएल की टीम, डॉग स्क्वायड की मदद से घटना के साक्ष्यों को एकत्रित करने में जुटी रही है... आपको बता दें कि मृतिका के पिता पन्नालाल हरिजन भाजपा से नगर परिषद चाकघाट के निवर्तमान पार्षद हैं जो लगातार 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं... पन्नालाल हरिजन द्वारा बताया गया कि शाम करीब 7 बजे के करीब वह शौच के लिए गई हुई थी जब काफी देर तक घर वापस न आने पर तलाश शुरू हुई तो अधजली लाश मिली है व आगामी 1 मई को मृतिका का तिलक व 7 मई को शादी होनी थी आरोपियों को जल्द पकड़ने व कड़ी कार्यवाही की मांग करी है... आपको यह भी बता दे कि घटना को लेकर परिजनों एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया वहीं परिजनों की मांग पर ही डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई थी और स्थिति खराब न हो इसके लिए विभिन्न थानों की पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे... घटनास्थल पर मऊगंज एडिशनल एसपी विजय डावर भी पहुंचे और मौका मुआयना किया एवं मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि जले पैरा में मृतिका के भाई ने शव को देखा था प्रथम दृष्टियता हत्या का प्रतीत होता है फिलहाल मर्ग को कायम कर शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है व घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों और रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी, मृतिका की शादी भी होने वाली थी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है
विधायक ने की परिजनों से मुलाकात
मौके पर त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी भी घटना स्थल का मौका मुआयना कर परिजनों से मुलाकात की है और इस दुख की घड़ी में ढाढस बढ़ाते हुए घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने हेतु अधिकारियों से बात कर सभी प्रयास करने की बात कहीं है।
विज्ञापन :-----------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें