किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने अन्नदाताओं से की मुलाकात, फसलों की नुकसान पर भरपाई का दिलाया भरोसा

रीवा जिला सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के पश्चात जहां अन्नदाताओं के बीच विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गई है। वही अचानक हुए मौसम परिवर्तन से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में रीवा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक द्वारा त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के घटेहा, झलरी, गोंदखुर्द, रामपुर, फुलदेउर सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर अन्नदाता किसानों से मुलाकात की है। इसके साथ ही खेतों में पहुंचकर फसलों के स्थितिऔर परिस्थिति से भी रूबरू हुए हैं। जहां किसानों का ढाढस बढ़ाते हुए नुकसान की भरपाई होने का आश्वासन दिया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक द्वारा कहा गया कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार संकट की इस घड़ी में अन्नदाताओं के साथ खड़ी हुई है और जल्द ही सर्वे के पश्चात किसानों का भरपाई किया जाएगा। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा गढ़ी मंडल के महामंत्री चेतनारायण मिश्रा, सुरेश द्विवेदी शक्ति केंद्र संयोजक घटेहा, रामू पांडे सरपंच घटेहा, भाजपा नेता अवधेश प्रताप सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता स्थानीय लोग मौजूद रहे हैं।




विज्ञापन :-




टिप्पणियाँ

मुख्य एवं लोकप्रिय पोस्ट

त्योंथर के सोहागी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक हफ्ते पूर्व हुई थी उक्त युवक की शादी मिला सुसाइड नोट

चाकघाट थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर, नाबालिग युवती के साथ नाबालिग युवकों ने रेप की घटना को दिया अंजाम

चाकघाट के बघेड़ी में युवती की मिली अधजली लाश, 7 मई को होनी थी शादी, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

त्योंथर के नेशनल हाइवे-30 सोहागी पहाड़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन के करीब हुए घायल

त्योंथर से इस वक्त की बड़ी खबर जहां दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद माँ ने भी लगाई फांसी, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

चाकघाट के अमांव में सड़क किनारे मिली 25 वर्षीय युवक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप