रायपुर छत्तीसगढ़ से घर की ओर लौटा युवक हुआ लापता, जनेह पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट की दर्ज
रीवा। पूरा मामला त्योंथर के जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां रायपुर छत्तीसगढ़ से ट्रेन द्वारा घर चंद्रपुर की ओर लौटा युवक लापता हो गया है। जहां परिजनों द्वारा विभिन्न जगहों पर पता तलाश करने के पश्चात किसी भी प्रकार से जानकारी ना मिलने पर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक उर्फ मुनीष तिवारी पिता इन्द्रजीत तिवारी उम्र 30 वर्ष जो रायपुर छत्तीसगढ़ में नौकरी करता था। 28 फरवरी को घर पहुंचने हेतु यात्रा प्रारंभ की थी एवं 1 मार्च को शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन उतरने के बाद जनेह के पटहट में बस का इंतजार करने फोन पर परिजनों से वार्तालाप हुई। परंतु युवक काफी समय तक घर नहीं पहुंचा और फोन भी बंद आ रहा है। पिता के आवेदन प्रस्तुत करने पर शुक्रवार 3 मार्च को जनेह पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों द्वारा अपहरण की भी आशंका जताई जा रही हैं। मामले में थाना प्रभारी अनुराग अवस्थी द्वारा बताया गया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कॉल डिटेल्स व लोकेशन सहित अन्य विवरण प्राप्त करने हेतु साइबर विभाग को अवगत कराया गया है और आगे की जांच पड़ताल कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन :-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें