त्योंथर की गढ़ी का पर्यटन केन्द्र के रूप में होगा विकास, कलेक्टर ने कोल समुदाय के प्रतिनिधियों से की चर्चा

रीवा- कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कोल समुदाय के गणमान्य नागरिकों तथा प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में कोल समुदाय प्रमुख जनजाति समूह है। इसके विकास और कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। त्योंथर की गढ़ी का जीर्णोद्धार कराकर उसका पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सतना में शबरी माता जयंती में आयोजित हो रहे कोल महाकुंभ में रीवा जिले में कोल साहित्य की रचना करने वाले तथा समुदाय के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कोल समुदाय के अधिक से अधिक व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएं। बैठक में कोल समुदाय के विकास के लिए कई सुझाव दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल तथा अन्य सदस्यों ने कोल विकास प्राधिकरण बनाने का सुझाव दिया। बैठक में भगवान बिरसा मुण्डा की मूर्ति की स्थापना, अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए पीजी हास्टल बनाने, भैरव बाबा मंदिर के पास स्थित शबरी माता मंदिर के विकास तथा रीवा में कोल संग्रहालय एवं सामुदायिक भवन बनाने का सुझाव दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि सभी मांगों के संबंध में समुचित प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेजकर इनकी पूर्ति कराई जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, आयुक्त नगर निगम संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक, जिला संयोजक डीएस परिहार, रवीन्द्र कोल, रामनरेश कोल, उपेन्द्र कोल, मनोज रावत, बिहारीलाल कोल, सोमेश्वर कोल, रमेश कोल, सीएम रावत, पार्षद दारा सिंह तथा अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


विज्ञापन :-





टिप्पणियाँ

मुख्य एवं लोकप्रिय पोस्ट

त्योंथर के सोहागी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक हफ्ते पूर्व हुई थी उक्त युवक की शादी मिला सुसाइड नोट

चाकघाट थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर, नाबालिग युवती के साथ नाबालिग युवकों ने रेप की घटना को दिया अंजाम

चाकघाट के बघेड़ी में युवती की मिली अधजली लाश, 7 मई को होनी थी शादी, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

त्योंथर के नेशनल हाइवे-30 सोहागी पहाड़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन के करीब हुए घायल

त्योंथर से इस वक्त की बड़ी खबर जहां दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद माँ ने भी लगाई फांसी, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

चाकघाट के अमांव में सड़क किनारे मिली 25 वर्षीय युवक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप