रीवा का सुन्दरजा आम अपने स्वाद की विशेषता के कारण देश के कोने-कोने में प्रसिद्ध
रीवा इतिहास और बदते समय के साथ देश विदेश में अपनी एक अलग पहचान रखता है... अब बात आती है आम की मिठास की तो आम का स्वाद सभी लोग चखते हैं परन्तु रीवा जिले के गोविंदगढ़ में होने वाला सुन्दरजा आम अपने स्वाद की विशेषता के कारण देश के कोने-कोने प्रसिद्ध में होता जा रहा है। सुन्दरजा आम की मिठास मुंबई, दिल्ली, भोपाल, इलाहाबाद के लोगों के बीच फैल रही है। लोगों के खास पसंदीदा सुन्दरजा आम के पेड़ में इस बार प्रचुर मात्रा में वौर आ गयी है इससे उम्मीद है कि इस वर्ष सुन्दरजा आम प्रचुर मात्रा में होगा और सभी को इसका स्वाद चखने को मिलेगा... आपको बता दे कि सुन्दरजा आम की यह किस्म गोविंदगढ़ क्षेत्र में पाई जाती है। सुन्दरजा आम की भण्डारण क्षमता अधिक होने के कारण बाहरी राज्यों में रिकार्ड मात्रा में निर्यात किया जाता है। सुन्दरजा आम गोविंदगढ़ क्षेत्र में ही होता है... यहां के कृषक 200 रूपये से 300 रूपये प्रति किलो के बीच सुन्दरता आम बेचते है। इससे किसान को एक पेड़ से 10 हजार रूपये की आय होती है। सुन्दरजा आम को अखिल भारतीय संभावित फल सुधार परियोजना के अन्तर्गत कुठुलिया को आम प्रदर्शनी में कई बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। रीवा जिले में सुन्दरता आम के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये समस्त विकासखण्डों में 220 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किया गया था। इससे 2200 मैट्रिक टन का सुन्दरजा आम का उत्पादन हो रहा है। आपको बता देश के विभिन्न राज्यों में प्रसिद्ध सुन्दरजा आम का पहला वृक्ष आज भी गोविन्दगढ़ तालाब के किनारे स्थित है। इसी वृक्ष से कलम (वडिंग) के माध्यम से सुन्दरजा आम का विस्तार प्रदेश के अन्य जिलो एवं छत्तीसगढ़ में किया गया। सुन्दरजा फल का आकार बड़ा होता है। फल का वजन 280 ग्राम होता है औसत एक आम के पेड़ से 426 फल प्राप्त होते है। कच्चा आम का फल हरा तथा पका फल सुनहरा पीला व चमकीला होता है। गूदा पीले हरे रंग का मीठा, नरम तथा रेशा रहित होता है। सुन्दरजा आम मई अंत में पकना शुरू हो जाता है। इसके फल को 10-12 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। सबसे बड़ी बात सुन्दरजा फल को अखिल भारतीय आम प्रदर्शनियों में सन 1969 से 2019 तक कई बार पुरस्कार मिल चुके है। अपनी मिठास एवं विशेषताओं के कारण सुन्दरजा आम दिन प्रतिदिन प्रसिद्ध हो रहा है। गोविंदगढ़ के किसान अब सुन्दरजा आम को ऑनलाइन भी बेचना प्रारंभ कर चुके हैं। गोविंदगढ़ के किसानों को सुन्दरजा आम की ऑनलाइन विक्रय करने से अच्छी आय प्राप्त हो रही है। सुन्दरजा आम का उत्पादन बढ़ाने और इसके विस्तृत बाजार की खोज के लिये प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना में चयन किया है। सुन्दरजा आम की ब्रााडिंग होने से यह आम हाथोहाथ बिक जाता है।
विज्ञापन :-----------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें