सोहागी से चोरी हुआ बोलेरो वाहन प्रयागराज से हुआ जप्त
रीवा। एक माह पूर्व वैवाहिक कार्यक्रम में चिल्ला बाजार में आया बोलेरो वाहन चोरी हो गया था जिसकी शिकायत वाहन मालिक ने सोहागी थाना में दर्ज कराई थी। वही गंभीरता दिखाते हुए सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला एवं त्योंथर चौकी प्रभारी बी सी विश्वास द्वारा संयुक्त टीम बना कर लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दिए जा रहे थे व अथक प्रयास के दौरान यूपी के प्रयागराज से बोलेरो वाहन जप्त कर लिया गया परन्तु आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में सोहागी थाना पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है... सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया है कि जल्द ही आरोपी होंगे गिरफ्तार
विज्ञापन :-----------------------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें