चाकघाट के कोनी खुर्द में दो परिवारों के बीच हुई जमकर खूनी संघर्ष घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत

रीवा। त्योंथर तहसील के चाकघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो परिवारों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ है और घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकी अन्य घायल व एक व्यक्ती का पैर टूटना बताया गया हैं... यह पूरी घटना चाकघाट थाना के ग्रामीण क्षेत्र कोनी खुर्द में घटित हुई है... चाकघाट थाना प्रभारी शैल यादव से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना बीते 28 दिसंबर के रात्रि की है जहां कोनी खुर्द ग्राम में दो परिवारों के बीच जमकर खूनी संघर्ष-मारपीट हुआ था जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे इलाज हेतु परिजन प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती करवाएं थे जिसकी आज सुबह इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है मृतक का नाम शिवशंकर केवट बताया गया है... घटना में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध थाना चाकघाट में कार्यवाही की जा रही है... जिसमें दो व्यक्ती चन्द्रप्रताप मांझी, बाल्मीक शुक्ल को चाकघाट पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य चिंतामणि मांझी फरार है जिसकी तलाश चाकघाट पुलिस द्वारा की जा रही है... वीडियों संलग्न है 👇👇👇👇




मुख्य समाचार 




टिप्पणियाँ

मुख्य एवं लोकप्रिय पोस्ट

त्योंथर के सोहागी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक हफ्ते पूर्व हुई थी उक्त युवक की शादी मिला सुसाइड नोट

चाकघाट थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर, नाबालिग युवती के साथ नाबालिग युवकों ने रेप की घटना को दिया अंजाम

चाकघाट के बघेड़ी में युवती की मिली अधजली लाश, 7 मई को होनी थी शादी, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

त्योंथर के नेशनल हाइवे-30 सोहागी पहाड़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन के करीब हुए घायल

त्योंथर से इस वक्त की बड़ी खबर जहां दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद माँ ने भी लगाई फांसी, घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

चाकघाट के अमांव में सड़क किनारे मिली 25 वर्षीय युवक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप