संदेश

चाकघाट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पानी को लेकर घर-घर मचा हाहाकार, यह है वजह

चित्र
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछले 24 घंटे से पानी को लेकर घर-घर मचा हाहाकार,... जहां पानी की सप्लाई बंद होने से पीने योग्य शुद्ध पेयजल के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यों में लोगों को बेहद समस्याओं से करना पड़ रहा है सामना,... वही सप्लाई बंद होने की वजह वार्ड क्रमांक-12 स्थित पंप हाउस के मोटर पंप जल जाने की बात आ रही है सामने जहां सुधार कार्य जारी है,... जानकारी मिली है कि मोटर पंप के सुधार पर सप्लाई का जिम्मा लिए ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है,... फिलहाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ रूपाली द्विवेदी के निर्देश पर मोटर पंप का सुधार करने के हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाने के साथ विभिन्न वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई जारी रखी गई है,... पानी सप्लाई चालू करने की बात की जाए तो 4 से 5 घंटे लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है। पूरे मामले में नगर के लोगों द्वारानगर परिषद अध्यक्ष विभव जायसवाल एवं नगर परिषद सीएमओ रूपाली द्विवेदी से जल्द सप्लाई चालू करने की मांग करी है। लोगों ने समझा पानी का महत्व नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जिम्मेदार लोगों की ला...

त्योंथर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 12 दिवसीय गौरव यात्रा का आज हुआ शुभारंभ,

चित्र
रीवा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत त्योंथर में आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जहां त्योंथर के विश्राम गृह प्रांगण से जनपद अध्यक्ष मीनू आदिवासी, संयोजक बृजलाल कोल, बिरसा मुंडा विचार मंच के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाई। यात्रा प्रारंभ से पूर्व सभा को संबोधित करने के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय और उनके उपलब्धियों पर अपने विचारों को साझा किया। वहीं मीडिया से रूबरू होने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह द्वारा कहा गया कि पूरा कार्यक्रम बिरसा मुंडा विचार मंच के बैनर तले संपन्न हो रहा है जहां आज यात्रा का शुभारंभ करते हुए विधानसभा के समस्त पंचायतों में निर्धारित समय के अनुसार रात्रि विश्राम सहित भ्रमण कर 21 नवंबर को इसी प्रांगण में समापन किया जाना है। वही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी बनाई गई है जो भ्रमण के दौरान समस्त ग्राम पंचायतों में दिखाते हुए उनके संघर्षों एवं कार्यों से लोगों को अवगत कराने का उद्देश्य रखा गया है। इस दौ...

चाकघाट में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के कार्यक्रम का हुआ समापन, शहीद पुलिस जवानों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं का किया गया उत्साहवर्धन

चित्र
चाकघाट के जीके मेमोरियल कॉलेज प्रांगण में शनिवार को प्रारंभ किए गए दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के कार्यक्रम का आज समापन किया गया है जहां क्षेत्र के विधायक श्यामलाल द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता कौशलेश तिवारी, एसडीओपी समरजीत सिंह, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष पति सतीश गुप्ता,  रायपुर मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर केसरवानी, श्रीरामलीला एवं धर्मदा कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल केसरवानी, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण मिश्रा, सनब्राइट स्कूल के संचालक नीरज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कौशलेश तिवारी के पुत्र सचिन तिवारी, रामलखन गुप्ता पत्रकार, शिवशंकर केशरवानी, आर्दश शुक्ला, नंदू केशरवानी, राजेश द्विवेदी, अद्विद तिवारी सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही है,... जहां विजेता एवं उप विजेताओं को अतिथियों द्वारा कप एवं सील्ड से सम्मानित करते हुए उद्बोधन के दौरान खेल के प्रति अपने विचार साझा कर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया,... बता दें कि शहीद पुलिस जवानों की याद में शासन के निर्देशानुसार इन दिनों प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को एक नई दिशा देने का का...

पुलिस शहीद स्मृति दिवस एवं सम्मान समारोह के अंतर्गत चाकघाट के विद्यालयों में खेलकूद एवं कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने किया सम्मानित

चित्र
पुलिस शहीद स्मृति दिवस एवं सम्मान समारोह के अंतर्गत चाकघाट के सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाकघाट, जीके मेमोरियल कॉलेज में विशेष कार्यक्रमों का हुआ आयोजन है,... जहां कबड्डी, वॉलीबॉल एवं कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को थाना प्रभारी अभिषेक पटेल द्वारा सील्ड एवं गिफ्ट से सम्मानित किया गया,... वही थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को अपराध एवं कानून संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा करते हुए जागरूक किया गया,... इस दौरान सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं विद्यालय के संचालक प्रशांत पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष विभव जायसवाल, पार्षद सत्यम केशरवानी, राजेश द्विवेदी,... शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य सुधाकर त्रिपाठी व शिक्षक- शिक्षिकाओं की,... जीके मेमोरियल कॉलेज ग्राउंड में वरिष्ठ भाजपा नेता कौशलेश तिवारी के पुत्र सचिन तिवारी, हुनरमंद युवा एसोसिएशन टीम के संचालक रोहित खरे सहित अन्य अतिथियों की रही उपस्थिति। ...

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम हो रहा है संचालित, भक्तों में देखा जा रहा भारी उत्साह

चित्र
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम हो रहा है संचालित, भक्तों में देखा जा रहा भारी उत्साह चाकघाट के बघेड़ी स्थित इन दिनों बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम संचालित हो रहा है जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। वहीं कथावाचक राष्ट्रीय संत श्रीसच्चिदानंद जी महाराज विंध्याचल धाम है जिनके द्वारा कथा के दौरान भक्ति भाव एवं प्रेम की वर्षा की जा रही है। श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद मानिकचंद्र केशरवानी एवं बड़े भाई हेमचंद केशरवानी (पूर्व पार्षद), प्रकाशचंद्र केशरवानी, राजाराम केशरवानी सहित परिवार जनों के सहयोग से संपन्न हो रहा है। बता दें कि 21 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा के उपरांत 22 अक्टूबर से कथा का प्रारंभ हुआ है जो निरंतर 28 अक्टूबर तक चलेगा एवं 29 अक्टूबर को महाप्रसाद एवं भंडारा के कार्यक्रम के साथ समापन होना है। चर्चा के दौरान वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद मानिकचंद्र केशरवानी एवं परिवार जनों द्वारा संचालित श्रीमद् भागवत कथा में नगरवासियों के साथ ही क्षेत्र के सम्मानीय लोगों को कथा ...