त्योंथर के सरुई पंचायत पर लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप, जांच हेतु वर्षों से लगाई जा रही गुहार
रीवा - त्योंथर के ग्राम पंचायत सरुई में शासन की योजनाओं पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिस पर ग्रामीणों ने आवाज उठाते हुए जांच की मांग करी जा रही है। आरोप है कि सरपंच सचिव एवं सहायक सचिव सहित अन्य लोगों की मिलीभगत से लाखों का गोलमाल किया गया है। मामले पर ग्रामीणों द्वारा वर्ष 2017 से जांच की मांग उठाई जा रही है परंतु उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। दिलीप कुमार सिंह, रवि सिंह, तिलक राज यादव, रणवीर यादव द्वारा जनपद सीईओ को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में 600 से अधिक शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए हैं व जमीनी हकीकत में दिखाई नहीं दे रहा है। इसी प्रकार वृक्षारोपण में सात लाख रुपये, पंचायत भवन के मरम्मत के नाम 4 लाख रुपये, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, मेढ़ बाधन, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरुई के नवीन भवन निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय मनरेगा योजना, आवास योजना, चबूतरा निर्माण, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रा दिवस, गांधी जयंती के अवसर पर मिष्ठान आदि का फर्जी बिल लगाकर, गुणवत्ता विहीन कार्य करवाने सहित अन्य कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगा...